यह विभाग संस्थान के उद्देश्य प्राप्ति हेतु कार्य क्षेत्र में अनुशासन बनाये रखता है । व्यवस्था एवं प्रणाली का नियंत्रण, मानिटरिंग तथा समन्वय स्थापन के जरिये प्रतिदिन की गतिविधियाँ सुचारु रूप से संपन्न होने में सहायक होता है । संस्थान के सभी कार्य कलापों में नियम कानून रखने हेतु विभाग नियम एवं विनियमों का दृढतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करता है । विभाग के कार्यों को मुख्यतः निम्न में बांटा है :
1. व्यक्तिगत
2. विधिक
3. रखरखाव
4. हिन्दी
5. कैंटीन, वाहन, सुरक्षा एवं सफाई ।
विभाग की स्वीकृत संख्या 282 है । भारत सरकार की आरक्षण नीति का पूरा अनुमान किया जा रहा है ।
विवरण | मंजूरीकृत पद | भरती किये पद | रिक्त पद |
---|---|---|---|
संकाय | - | - | - |
तकनीकी | 12 | 7 | 5 |
प्रशासनिक | 80 | 58 | 22 |
कुल | 92 | 57 | 25 |
ग्रुप | स्वकृति पद | भरती पद | सामान्य | एससी | एसटी | ओबीसी | भिन्न क्षम | पूर्व सैनिक |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
A | 36 | 22 | 14 | 03 | 02 | 03 | - | - |
B | 77 | 65 | 42 | 07 | 12 | 03 | 01 | - |
C | 169 | 124 | 62 | 37 | 18 | 0 | 06 | 01 |
Total | 282 | 211 | 118 | 47 | 32 | 06 | 07 | 01 |
टाइप | स्वीकृत पद | भरती पद | रिक्त पद |
---|---|---|---|
संकाय | 41 | 33 | 08 |
तकनीकी | 94 | 71 | 23 |
प्रशासनिक | 147 | 107 | 40 |
कुल | 282 | 211 | 71 |
राजभाषा विभाग में सहायक निदेशक (ओ.एल), हिन्दी अनुवादक एवं हिन्दी टंकक/लिपिक हैं । इनके प्रयास से राजभाषा क्रियान्वयन संपन्न होता है ।.: -
पत्राचार | द्विभाषी | अंग्रेजी |
---|---|---|
हिन्दी टंकणयंत्र | 04 | 21 |
द्विभाषी साफ्टवेयर सह कंप्यूटर | 41 | 41 |
हिन्दी दिवस समारोह :
संस्थान प्रतिवर्ष 14 सितम्बर हिन्दी दिवस मनाया जाता है । हिन्दी में आशु भाषण वाद-विवाद, कविता पाठ, खुली क्वीज आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं । सफल प्रतिभागियों को समापन समारोह में आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाता है ।
हिन्दी शिक्षण योजना :
हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत संस्थान निर्धारित क्रमोन्वय में अप्रशिक्षित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्राज्ञ, प्रवीण, प्रबोध आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है ।
राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक :
संस्थान में विभाग राजभाषा क्रियान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित करता है । इन बैठकों में क्रियान्वयन संबंधी विभिन्न समस्याओं की चर्चा होती है एवं सुझाव रखे जाते हैं ।
निम्न परियोजनायें प्रगति पर हैं :
* हाइड्रोथिरापी का निर्माण
* डर्मिटरी का निर्माण
* बायज एवं गर्ल्स टास्टल का विस्तार
* ए/बी टाइप क्वार्टरों की मरम्मत
फाइबर आप्टिक केबलिंग द्वारा उपलब्ध करायी बीएसएनएल से दो एमबीएस इंटरनेट सुविधा का उपयोग संस्थान कर रहा है ।
संस्थान अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबे पाठ्यक्रम, एसओसी, कार्यशाला, कांफ्रेंस, सेमिनार, सिंपोजियम आदि में भेज कर उनके प्रोफेशनल ज्ञान एवं कौशल को अतन करता रहती है ।